Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

YouTube पर 8 साल से छाया है ये देशभक्ति गीत, 174 मिलियन व्यूज के साथ बना सबका फेवरेट

15 अगस्त पर सबसे ज्यादा सुने जाने वाले देशभक्ति गीतों में शामिल आलिया भट्ट की फिल्म का ये गीत YouTube पर 174 मिलियन व्यूज पार कर चुका है.

---विज्ञापन---

15 अगस्त नजदीक आते ही हर तरफ देशभक्ति के गानों की गूंज सुनाई देने लगती है. सोशल मीडिया हो या यूट्यूब, लोग अपने पसंदीदा देशभक्ति गीतों की प्लेलिस्ट तैयार करने लगते हैं. अगर आप भी यूट्यूब पर 15 अगस्त का गाना सर्च करेंगे तो एक ऐसा गीत जरूर नजर आएगा, जिसे पिछले 8 सालों में 174 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यही वजह है कि यह गाना हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों की पहली पसंद बन जाता है.

किस फिल्म का है गाना?

हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘राजी’ के मशहूर गीत ‘ऐ वतन’ की. साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई थी.

---विज्ञापन---

आलिया भट्ट का दमदार है किरदार

फिल्म में आलिया भट्ट ने भारतीय जासूस सहमत खान का किरदार निभाया था. कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौर की है, जहां देश की सुरक्षा के लिए सहमत की शादी पाकिस्तान के एक सैन्य अधिकारी के परिवार में करवाई जाती है. दुश्मन के घर में रहकर वह भारत के लिए बेहद अहम जानकारियां जुटाती है और कई बड़े हमलों को नाकाम करने में मदद करती है.

ये गाना कर देता है इमोशनल

फिल्म का सबसे भावुक और यादगार पल ‘ऐ वतन’ गाने के दौरान देखने को मिलता है. कहानी में सहमत पाकिस्तान के एक स्कूल में बच्चों को 14 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारी करवाती है. इसी बहाने उसे उस प्रभावशाली परिवार के घर तक पहुंचने का मौका मिलता है, जहां से उसका जासूसी मिशन आगे बढ़ता है. गाना सिर्फ फिल्म की कहानी को आगे नहीं बढ़ाता, बल्कि देश के प्रति समर्पण की भावना भी जगाता है.

---विज्ञापन---

किसने दी इस गाने को अपनी आवाज?

इस खूबसूरत गीत को अपनी आवाज सुनिधि चौहान ने दी है. वहीं इसके दिल छू लेने वाले बोल मशहूर गीतकार गुलजार और अल्लामा इकबाल की रचना से इंस्पायर हैं. म्यूजिक की जिम्मेदारी शंकर-एहसान-लॉय ने निभाई, जिन्होंने इस गीत को ऐसा सुर दिया कि आज भी इसे सुनते ही देशभक्ति का जज्बा दिल में जाग उठता है.

यूट्यूब पर छाया हुआ है ये गाना

यूट्यूब पर ‘ऐ वतन’ को अब तक 174 मिलियन से ज्यादा व्यूज और करीब 14 लाख लाइक्स मिल चुके हैं. हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी के आसपास यह गाना फिर से ट्रेंड करने लगता है. यही वजह है कि 8 साल बाद भी ‘राजी’ का यह गीत देशभक्ति के सबसे पसंदीदा गानों में अपनी मजबूत जगह बनाए हुए है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 03, 2026 09:07 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola